लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में अपने तीन दिन के प्रवास के अंतिम दिन बड़ा बयान देते हुए कहा कि अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर का निर्माण होगा। यह भाजपा के एजेंडे में शामिल है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, लेकिन कोर्ट के फैसले या फिर आम सहमति से। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की जमकर प्रशंसा की। साथ ही शिवपाल यादव के भाजपा में आने की अटकलों को खारिज किया।
अमित शाह ने अयोध्या में राम मंदिर की बाबत कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा, लेकिन यह काम कोर्ट के फैसले तथा आम सहमति के बाद ही शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हम कानूनी तरीके से अयोध्या में राममंदिर बनाएंगे। वहां पर राम मंदिर कानूनी तरीके या संवाद से बनाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारतीय जनता पार्टी के एजेंडा में है। पार्टी अपने एजेंडा पर काम जरूर करेगी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के काम की काफी सराहना की। अमित शाह आज लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।
शाह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में काफी अच्छा काम कर रही है। कम समय में ही इनकी सरकार का काम लोगों को दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि हमको उम्मीद है कि यह लोग इसी लगन से प्रदेश के विकास का काम करते रहेंगे। पिछले तीन महीनों में उत्तर प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का काम किया है। योगी सरकार को लेकर असंतोष नहीं है। योगी सरकार बहुत चुस्ती के साथ काम कर रही है। यूपी की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि यहाँ सरकार बहुत काम करेगी।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नया अध्यक्ष की बाबत कहा कि नया अध्यक्ष तय होते ही केशव जी पूरा समय सरकार को देंगे। उनके इस बयान से केशव प्रसाद मौर्य के केंद्र सरकार में जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। अमित शाह ने कहा कि मैं तो हर जगह पर कार्यकर्ताओं के घर ही भोजन करने गया। पार्टी में दलित और यादव सब हमारे कार्यकर्ता हैं।मैं हर जगह अपने बूथ कार्यकर्ता के घर जाता हूँ। सोनू यादव बीजेपी के कार्यकर्ता हैं इसलिए उनके यहाँ गया, इसमें राजनीति नहीं है ।
शाह का मानना है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सत्ता आने के बाद से ही नक्शा काफी बदल गया है। मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक से ही अपनी सरकार के मजबूत इरादों का संदेश दिया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पहले देश में हर रोज़ घोटाले उजागर होते थे। करीब 12 लाख करोड़ रूपये के घोटाले की बात सामने आयी। उसके बाद केंद्र में ऐसी सरकार आयी जिसके तीन साल पूरे होने के बाद भी कोई हमारे ऊपर भ्रष्टाचायर के आरोप नहीं लगा सकता है। मेरी पार्टी के किसी व्यक्ति का नाम पनामा पेपर्स में नहीं, पनामा पेपर्स की जांच एसआईटी कर रही है।
अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शहर मोदी सरकार की प्रभावी नीतियों और अभूतपूर्व सहयोग से विकसित हो रहे हैं। उजाला योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा एलईडी बल्बों का वितरण किया गया है। मोदी सरकार ने जन-धन योजना के अंतर्गत 4.52 करोड़ खाते खोलने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों के लिए खुशखबरी, पढ़े ये खबर
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। विश्व में भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। सरकार ने गरीबो का जीवनस्तर को उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से हमारी सरकार ने मजबूत इरादों का सन्देश दिया साथ ही ये भी कि हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है। देश में वन रैंक वन पेंशन को लागू करने का काम किया। सरकार ने काले धन पर सख्त करवाई की।
यह भी पढ़ें: राजद ने नीतीश कुमार पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- हत्या के हैं आरोपी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यूपीए के मुकाबले एनडीए सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को कई गुना अधिक विकास की राशि आवंटित की जा रही है। मुद्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 72 लाख लाभार्थियों को 29,868 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। भारत सरकार की ओर से गंगा के लिए उत्तर प्रदेश में 3,668.13 करोड़ रुपये की 20 परियोजनाओं को स्वीकृति । मोदी सरकार ने यूपी में 58.91 लाख गरीब महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दे, धुंए से आजादी दिलाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने कहा- पीएम मोदी जैसा कोई नहीं, फिर बनेंगे प्रधानमंत्री
अमित शाह ने केंद्र मे मंत्री बनने से इंकार किया। पार्टी के काम और अध्यक्ष पद से ही खुश हूं, 2019 मे फिर BJP की सरकार बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान से व्यापार समाप्त करने पर कहा कि इस पर सभी दलों से चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: सरकार से बाहर होते ही बुरे फंसे लालू के लाल तेजप्रताप
नीतीश कुमार के मुद्दे पर बोले शाह
अमित शाह ने बिहार ने गठित नई सरकार पर कहा कि हमने किसी भी दल को नहीं तोडा है, वहां नीतीश कुमार ने खुद इस्तीफ़ा दिया। बिहार में हमने कोई तोड़ फोड़ नहीं किया है, नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया क्योंकि भ्रष्टाचारियों से परेशान थे। हमने कोई दल नही तोड़ा है,नीतीश ने खुद लालू का साथ छोड़ा है,बिहार गठबंधन टूटने में बीजेपी का कोई हाथ नहीं।
यह भी पढ़ें: लालू यादव को बड़ा झटका, नीतीश सरकार को राहत, जानिए पूरा मामला