नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को भारत के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-17 के सफलतापूर्वक लांच किए जाने पर बधाई दी।
उन्होंने एक बयान में कहा, शुरू से ही इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इस देश के वैज्ञानिक मनोवृत्ति को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। इसकी उपलब्धियों की लंबी सूची में इस नवीनतम वृद्धि से एक बार फिर हर भारतीय गौरवान्वित हुआ है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेश ने कहा कि कोरू के फ्रेंच गुयाना से भारत ने गुरुवार को रॉकेट एरियान 5 से जीसैट-17 का प्रक्षेपण कर कक्षा में स्थापित किया। इस तरह संचार उपग्रहों के अपने बेड़े में भारत ने जीसैट-17 को जोड़ लिया है।
एरियनस्पेश ने कहा कि 3,476 किग्रोलाम वजनी जीसैट-17 से इसरो के वर्तमान 17 संचार उपग्रहों के बेड़े में विस्तार होगा।
इसरो ने कहा कि रॉकेट से जीसैट-17 के अलग होने के तुरंत बाद कर्नाटक के हसन स्थित मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) ने इसका नियंत्रण व कमांड संभाल लिया।
Powered by WPeMatico