राधारमण गौशाला में यतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत एवं सम्मान

0
IMG-20260824-WA0130

राधारमण गौशाला में यतेंद्र शर्मा का भव्य स्वागत एवं सम्मान

अलीगढ़। आगरा रोड स्थित राधारमण गौशाला में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं मीडिया प्रभारी यतेंद्र शर्मा के अलीगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यतेंद्र शर्मा द्वारा गौमाता का विधि-विधान से पूजन कर एवं हरा चारा खिलाकर की गई।
स्वागत समारोह का संचालन गोपाल जी ने किया। इस अवसर पर यतेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गौमाता के संरक्षण और संवर्धन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि गौमाता का संरक्षण एवं सेवा जितनी प्राथमिकता के साथ वर्तमान सरकार में हुई है, उतनी पहले किसी सरकार में नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बच्चों के जन्मदिन, शादी की सालगिरह, बुजुर्गों की पुण्यतिथि सहित अन्य पारिवारिक आयोजनों को गौशाला में गौसेवा के साथ मनाने की परंपरा विकसित की जाए। इससे समाज में गौसेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
समारोह में आशुतोष वाष्णेय, सुभाष गुप्ता लिटिल, सुमित सराफ, पंकज वाष्णेय, अमित किताब, निखिल महेश्वरी, अखिल मांगलिक, उमेश सरकोणा, यतेंद्र वाई के, विजय सिकरवार, नरेंद्र गुप्ता मृदु एवं रोहित वाष्णेय सहित अन्य लोगों ने यतेंद्र शर्मा का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके स्वागत एवं सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!