प्रतिभाओं के सम्मान का भव्य उत्सव क्षत्रिय बंधु सेवा समिति ने रचा गौरवशाली अध्याय, 500 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
प्रतिभाओं के सम्मान का भव्य उत्सव
क्षत्रिय बंधु सेवा समिति ने रचा गौरवशाली अध्याय, 500 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
हाथरस, क्षत्रिय बंधु सेवा समिति, हाथरस (उ.प्र.) के तत्वावधान में रविवार को शिव दुर्गा मैरिज होम, हाथरस जंक्शन में “प्रतिभा, सेवा एवं समर्पण का अभिनंदन” विषय पर मेधावी छात्र, शिक्षक एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 500 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. ठा. रघुराज सिंह जी, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
समारोह में मा. डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह, एम.डी., कोल (अलीगढ़) को उद्घाटनकर्ता, मा. वीरेन्द्र सिंह राणा, विधायक सिकंदराराऊ तथा मा. यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक सिकंदराराऊ को अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। वहीं मा. दशरथ जी, डायरेक्टर, श्री यमुना इन्फ्राटेक प्रा. लि., वृन्दावन ने दीप प्रज्वलनकर्ता के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम में डॉ. दीपक सेंगर, योगेश कुमार मदनावत, रोरन सिंह, ए.पी. सिंह, भूपेन्द्र कुमार चंदेल, डॉ. विकास सिंह, तरुण विजय सेंगर, जी.पी. सिंह, ठा. धन सिंह सेंगर, ठा. बृजेश सेंगर, डॉ. अशोक सेंगर, सुमंत किशोर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समिति पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान
समारोह की सफलता में क्षत्रिय बंधु सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत, महासचिव प्रदीप सेंगर, कोषाध्यक्ष संजीव सेंगर, संरक्षक तेजप्रकाश राणा, उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर, अनूप ठाकुर एवं प्रेमचंद सहित पूरी आयोजन समिति ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के प्रबंधक हेमंत सेंगर, व्यवस्थापक महेश सेंगर, संयोजक डॉ. पवन सेंगर तथा सह-संयोजक डॉ. भूपेंद्र आर्य, योगीश सिंह राजपूत, मनोज सेंगर, गगन सेंगर, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. शिव कुमार, आलोक सेंगर, विनय कुमार एवं के.पी. सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन दीपक सेंगर ने किया।
प्रतिभाओं का सम्मान समाज का मनोबल बढ़ाता है
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति उसकी प्रतिभाओं, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं सेवाभावी लोगों के सम्मान और प्रोत्साहन से होती है। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, वहीं शिक्षकों एवं चिकित्सकों का सम्मान समाज और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को रेखांकित करता है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना केवल सम्मान की परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है।
आयोजकों ने कहा कि क्षत्रिय बंधु सेवा समिति भविष्य में भी प्रतिभा, शिक्षा, चिकित्सा, सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।
समारोह के आयोजन में श्री यमुना इन्फ्राएस्टेट प्रा. लिमिटेड सहित विभिन्न सहयोगी एवं प्रायोजक संस्थाओं का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, सहयोगियों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
