भारतीय किसान यूनियन शहीद-ए-आजम भगत सिंह संगठन में विजेंद्र कुमार बने राष्ट्रीय सलाहकार
भारतीय किसान यूनियन शहीद-ए-आजम भगत सिंह संगठन में विजेंद्र कुमार बने राष्ट्रीय सलाहकार
देहरादून के विजेंद्र कुमार को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने जारी किया नियुक्ति पत्र

देहरादून। भारतीय किसान यूनियन शहीद-ए-आजम भगत सिंह संगठन ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विजेंद्र कुमार को राष्ट्रीय सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी की ओर से उनका नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
नियुक्ति पत्र के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून जिले के निवासी विजेंद्र कुमार को यह जिम्मेदारी किसान हितों की रक्षा, संगठन की एकता को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सौंपी गई है।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि विजेंद्र कुमार अपने अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं को उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने विजेंद्र कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और किसान हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
