लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला करेंगे महाराजा अग्रसेन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ के टीज़र और पोस्टर का अनावरण
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला करेंगे महाराजा अग्रसेन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ के टीज़र और पोस्टर का अनावरण
*10 अक्टूबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी विशिष्ट अतिथि*
नई दिल्ली, भारतीय इतिहास के महान सम्राट, समाजवाद के प्रणेता और अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन जी के अद्भुत, प्रेरणादायी जीवन पर आधारित आगामी हिंदी फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ का भव्य टीज़र और पोस्टर अनावरण समारोह 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रहा है। यह गरिमामय अनावरण अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह एवं दिल्ली प्रदेश शपथ ग्रहण समारोह के पावन अवसर पर किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे भारत के यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिड़ला जी, जो अपने कर-कमलों से फिल्म के टीज़र और पोस्टर का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। इस अवसर पर देशभर से अग्रवाल समाज के गणमान्य, उद्योगपति, समाजसेवी और हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।
तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस भव्य फिल्म के निर्माता राम किशन अग्रवाल हैं और निर्देशन की कमान संभाली है प्रतिभाशाली निर्देशक सुजीत कुमार ने। यह फिल्म केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि महाराजा अग्रसेन जी के साहस, करुणा, त्याग, समानता और सिद्धांत पर आधारित एक युग का दस्तावेज है।
फिल्म में टेलीविजन और बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों की टोली नजर आएगी – जिसमें करणवीर बोहरा, प्राची बंसल, राजेश भाटी, फरहीन फलक और दमदार अभिनेता मिलिंद गुणाजी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के संगीत को और भी दिव्य बनाया है बेहतरीन गायक सुखविंदर सिंह,शान और विशाल श्रीवास्तव ने इस फ़िल्म के मीडिया पार्टनर है इण्डियाजगो ग्रुप और विजेंद्र गोस्वामी एडिटर है शैलेन्द्र कुमार
निर्माता राम किशन अग्रवाल ने बताया, “सूर्यवंशी अग्रसेन सिर्फ एक फिल्म नहीं, हमारी संस्कृति और सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। महाराजा अग्रसेन जी ने जो समाजवाद और आर्थिक समरसता का पाठ पढ़ाया, उसे आज के सिनेमा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”
निर्देशक सुजीत कुमार ने कहा, “इस फिल्म को बड़े पैमाने पर, ऐतिहासिक तथ्यों और भव्य सेट्स के साथ फिल्माया गया है। हमें विश्वास है कि यह फिल्म हर भारतीय को गौरवान्वित करेगी।”
