राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का फेडरेशन के पदाधिकारियों ने लिया जायजा 10 अक्टूबर को देहरादून में जुटेंगे देशभर के समाचार पत्रों के प्रतिनिधि, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का भी किया निरीक्षण
राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों का फेडरेशन के पदाधिकारियों ने लिया जायजा
10 अक्टूबर को देहरादून में जुटेंगे देशभर के समाचार पत्रों के प्रतिनिधि, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का भी किया निरीक्षण
देहरादून। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को फेडरेशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल मनभावन पैलेस का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिवेशन में शामिल होने वाले अतिथियों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया, ताकि कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन 10 अक्टूबर को देहरादून स्थित मनभावन पैलेस, दो गुरु रोड, पटेल नगर, सहारनपुर रोड पर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा के साथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य सरदार गुरिंदर सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद, विजय सूद, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डा.एलसी भारतीय, परवेज आलम, अनिल त्रिपाठी और सुशील कुमार त्यागी मौजूद रहे।
इसके अलावा जोन-वन के प्रदेश सचिव दीनानाथ यादव, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष मुर्तजा हुसैन रहमानी, मंडल महामंत्री दिलीप कुमार पटवा, जिला महामंत्री वकील अहमद तथा वरिष्ठ सदस्य शेषनाथ जैसवार ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
पदाधिकारियों ने अधिवेशन में शिरकत करने वाले अतिथियों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन में समाचार पत्रों की भूमिका, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों की समस्याओं तथा पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा को लेकर प्रतिनिधियों में उत्साह है।
