बच्चों के संग बचपन की सुनहरी यादें हुईं ताज़ा

0
IMG-20261025-WA0033

बच्चों के संग बचपन की सुनहरी यादें हुईं ताज़ा

कासगंज सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के कार्यालय में टेसू खेलने आए नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ उन्होंने स्नेहपूर्ण पल बिताए। बच्चों की मासूम मुस्कान, प्यारी-प्यारी बातें और खिलखिलाहट ने उनके चेहरे पर भी मुस्कान बिखेर दी और बचपन की सुनहरी यादों को ताज़ा कर दिया।

जगदीश चंद्र  की भूमिका एक पुलिस अधिकारी के साथ-साथ बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व रखने वाले एक संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में भी दिखाई दी। बच्चों के साथ उनके ये खुशनुमा पल यह संदेश देते हैं कि पुलिस और आमजन के बीच आत्मीयता, विश्वास और मानवीय संवेदनाओं का रिश्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

सचमुच, बचपन जीवन का वह अनमोल दौर है, जिसकी यादें उम्र के किसी भी पड़ाव पर चेहरे पर मुस्कान और दिल में खुशियां भर देती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!