हाथरस के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की कवायद तेज, डीएम ने दिए क्लस्टर चिन्हित करने के निर्देश

0
IMG-20261112-WA0051

हाथरस के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की कवायद तेज, डीएम ने दिए क्लस्टर चिन्हित करने के निर्देश

 

 

हाथरस। जनपद के कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति-2019 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में क्षेत्रवार कृषि उत्पादों की पहचान करते हुए उत्पाद आधारित क्लस्टर चिन्हित किए जाएं। उन्होंने प्रत्येक क्षेत्र की प्रमुख कृषि उपज, उत्पादन क्षमता और निर्यात संभावनाओं का आकलन कर एक व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि चिन्हित क्लस्टरों में कार्यरत कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ), एफपीसी और अन्य किसान संगठनों को प्राथमिकता के आधार पर निर्यात प्रक्रिया से जोड़ा जाए। इन संगठनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण, भंडारण और परिवहन संबंधी तकनीकी व वाणिज्यिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने में सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता और निर्यात संबंधी औपचारिकताओं की पूरी जानकारी दी जाए, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं एफपीओ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!