विवेक उपाध्याय को फिर मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
विवेक उपाध्याय को फिर मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
हाथरस। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक फेरबदल के बीच विभिन्न जनपदों के जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों को पुनः जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय को फिर से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।पुनः जिम्मेदारी मिलने पर विवेक उपाध्याय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जिला एवं शहर अध्यक्षों पर दोबारा विश्वास जताकर संगठन के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। हाथरस में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों व मजदूरों सहित आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन का विस्तार किया जाएगा और शीर्ष नेतृत्व के विश्वास को जनता की सेवा के माध्यम से सार्थक किया जाएगा।
