जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20261121-WA0018

 

जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम आयोजित

हाथरस। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनाथ जाटव के आवास पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश करधम ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया।

चौपाल कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता सूची में पारदर्शिता, प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा तथा चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि श्री नरेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के वोट का महत्व है। मताधिकार की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वेद प्रकाश करधम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर जनजागरण का कार्य कर रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हेमंत सेंगर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में आम नागरिक की सबसे बड़ी ताकत है। यदि किसी नागरिक के वोट के अधिकार के साथ खिलवाड़ होता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य जनता को जागरूक करना और प्रत्येक मतदाता को अपने वोट की ताकत एवं अधिकार के प्रति सजग करना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार कन्हैया एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

चौपाल कार्यक्रम में सर्वसमाज के काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और जनजागरूकता के महत्व पर चर्चा में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!