IMG-20261121-WA0008

देवउठनी एकादशी एवं देव दीपावली पर विहिप-बजरंग दल ने कराया भव्य हनुमान चालीसा पाठ, दीप प्रज्वलित कर मनाया दीपोत्सव

हाथरस। देवउठनी एकादशी एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, हाथरस के तत्वावधान में शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 को प्राचीन शिव मंदिर, इगलास अड्डा फाटक, मधूगढ़ी में भव्य हनुमान चालीसा पाठ एवं दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली का विधिवत स्मरण एवं वंदन किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत देव दीपावली के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित किए। दीपों की जगमगाहट के बीच दीपोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री उमाकांत जी भाईसाहब, जिला संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी जी भाईसाहब, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप, विभाग संयोजक हर्षित गौड़, जिला सोशल मीडिया प्रमुख चेतन यादव, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुशवाह, जिला नगर मंत्री विजय गुप्ता, नगर सह मंत्री प्रशांत खंडेलवाल, सूरज गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष राजीव, नगर गौ रक्षा प्रमुख नवीन वर्मा, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख माधव दीक्षित, नगर सह संयोजक नैतिक शर्मा, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु उपाध्याय सहित कृष्णा शास्त्री, प्रताप, प्रशांत, सागर, सौरव, मोनू, देव, यालखन, बलराम एवं ध्रुव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल, हाथरस। 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!