एडवोकेट कृष्णकांत शर्मा बने कांग्रेस कमेटी हाथरस के जिला उपाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

0
FB_IMG_1795448372855

कृष्णकांत शर्मा बने कांग्रेस कमेटी हाथरस के जिला उपाध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

हाथरस। कांग्रेस संगठन में कृष्णकांत शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व प्रदान किया। इस अवसर पर हेमंत सेंगर भी मौजूद रहे।

जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कृष्णकांत शर्मा ने जिला अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा। इसके लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर काम करेंगे।

कृष्णकांत शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए सभी शुभचिंतकों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उनका स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!