पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाला में जेल जाने के बाद पार्टी में एक तबका विरोध पर उतर आया है। राजद के महासचिव अशोक सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। अशोक सिन्हा लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव से नाराज बताए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि लालू के जेल जाने के बाद पार्टी की जिम्मेदारी उनके बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कंधों पर है। लालू ने तेजस्वी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। लेकिन, कुछ बड़े नेताओं को तेजस्वी से नाराजगी बताई जा रही है।
अशोक सिन्हा के पद से इस्तीफा देने के कारण नाराज खेमे को बल मिल सकता है। हालांकि, पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह का मानना है कि राजद में एकता है और राजग के नाराज नेता उनके संपर्क में हैं।