नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा।
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 88 फीसदी दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 33.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।