9वें राष्ट्रीय राष्ट्रीय पोषण माह का मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी से किया शुभारंभ,। विकास भवन सभागार में हुआ सजीव प्रसारण। 08 अक्टूबर तक हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी की अवधारणा पर चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह।
9वें राष्ट्रीय राष्ट्रीय पोषण माह का मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वाराणसी से किया शुभारंभ,।
विकास भवन सभागार में हुआ सजीव प्रसारण।
08 अक्टूबर तक हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी की अवधारणा पर चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह।
हाथरस । 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ के अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी पी0एन0 दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक परियोजना से एक-एक आंगनवाड़ी कार्यकत्री, जिन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपनी परियोजना में सर्वाधिक फॉर्म भरवाये को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी हाथरस ग्रामीण श्रीमती सोनी कुमारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सि0राऊ श्रीमती कल्पना दुबे को जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सर्वाधिक फॉर्म भरवाने पर मा0 अतिथियों ने सम्मानित किया। मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को बढ़े हुए मानदेय पर बधाई देते हुए पोषण अभियान के तहत पोषण अभियान के तहत इस 9वें राष्ट्रीय पोषण माह में माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार निर्धारित थीम आधारित दैनिक गतिविधि करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ने हेतु प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती रेनू गौड़ ने गर्भवती महिलाओं को पोषण ढलिया एवं शिशुओं को अन्नप्राशन भी कराया।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि पोषण अभियान एक बहुविभागी कन्वर्जेंस अभियान है, जिसके तहत मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन सुपोषित भारत (कुपोषण मुक्त भारत) के तहत नवें राष्ट्रीय पोषण माह आज से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसकी अवधारणा ‘‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’’ निर्धारित की गई है। जिसका उद्देश्य पोषण, देखभाल एवं बाल विकास हेतु सामुदायिक नेतृत्व वाले कार्यवाही के केंद्र में आंगनबाड़ी केंद्रों को स्थापित करना तथा आंगनवाड़ियों के प्रति सामूहिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को सुदृढ़ करना है। पोषण माह पांच मुख्य थीम पर आधारित है, 1-आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन। 2- आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन। 3-सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही। 4-बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन। 5- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हेतु नगद हस्तांतरण पोषण माह 2026 के दौरान दिवसवार गतिविधियां आयोजित की जाएगी तथा भारत सरकार द्वारा विकसित जन आंदोलन पोर्टल पर इसकी फीडिंग भी की जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं एवं सीडीपीओ तथा मुख्य सेवकों को अधिक से अधिक के गतिविधियों को पोषण अभियान के पोर्टल पर फ़ीड करने तथा इस राष्ट्रीय पोषण माह के लक्ष्यो को अपने सभी लाभार्थी तक पहुंचाने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मोनिका गौतम द्वारा किया गया।
इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या, समस्त बाल विकास परियोजना योजना अधिकारी, समस्त मुख्य सेविका, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।
————————————————————
