श्री अग्रवाल परिषद् ने प्रभात फेरी निकालकर मनाया श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव
श्री अग्रवाल परिषद् ने प्रभात फेरी निकालकर मनाया श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव
महायज्ञ में अग्रबंधुओं ने दीं आहुतियां, महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अलीगढ़। अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार, 22 अक्टूबर को श्री अग्रवाल परिषद् (रजि.), अलीगढ़ की ओर से श्री महाराजा जयंती महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रसलगंज स्थित श्री अग्रसेन चौक पर महायज्ञ, महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, सम्मान समारोह एवं प्रभात फेरी सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद आचार्य कौशल व्यास जी के सानिध्य में विधि-विधान के साथ महायज्ञ संपन्न कराया गया। महायज्ञ के मुख्य यजमान मुकेश अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, विनीत गर्ग एवं रिचा गर्ग (इगलास) रहे। महायज्ञ में सैकड़ों अग्रबंधुओं ने आहुतियां प्रदान कर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
महायज्ञ के उपरांत महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान श्री अग्रवाल परिषद् की मातृशक्ति विंग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता, सहयोग, समानता और सेवा की भावना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
प्रभात फेरी का जगह-जगह हुआ स्वागत
महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 10 बजे श्री अग्रसेन चौक से भव्य प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ। प्रभात फेरी में मुख्य अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल, सदस्य कार्यसमिति, भाजपा उत्तर प्रदेश शामिल रहे। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई जीटी रोड स्थित धर्म समाज महाविद्यालय पहुंची, जहां समापन के उपरांत स्वागत की व्यवस्था की गई। प्रभात फेरी के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के संदेशों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया गया। इसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अतिथियों एवं यजमानों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इसमें परिषद् के संस्थापक पवन गर्ग (मोरनी), अध्यक्ष नवीन बंसल (नारायण), महामंत्री गौरव अग्रवाल (गोपाल) एवं कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल (सोनू टाइल्स) ने मुख्य अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल तथा महायज्ञ के सभी मुख्य यजमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
आयोजन को सफल बनाने में श्री अग्रवाल परिषद् के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाज की मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से अग्रवाल समाज ने अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
इस अवसर पर ऋषभ गर्ग, विक्रांत गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल, संदीप सिक्स संस, मनोज गर्ग, अजय जामनगर, मनोज शूज, अंजना बंसल, पायल गर्ग, श्वेता बंसल, संजय लोहा, पुनीत कैमिल, मनीष वूल, पार्षद अंजू अग्रवाल, राधा अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।
