गणेश पूजन के साथ सादाबाद में परंपरागत रामलीला का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
Screenshot_20261006_223018_WhatsApp

गणेश पूजन के साथ सादाबाद में परंपरागत रामलीला का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


सादाबाद। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरागत रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मंचन का शुभारंभ विधि-विधान और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शुभारंभ अवसर पर आयोजित गणेश पूजन में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर रामलीला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। इसके पश्चात विधिवत रूप से मंचन का प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा, भाजपा समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान बिसावर के प्रधान पति जगवेंद्र चौधरी तथा अनिल पाराशर सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समिति के पदाधिकारियों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
रामलीला के पहले दिन आयोजन स्थल पर नगरवासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आगामी दिनों में रामायण के विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का मंचन किया जाएगा, जिसको लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!