सादाबाद-मथुरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात मैक्स ने टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

0
IMG-20261006-WA0080

 

सादाबाद-मथुरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अज्ञात मैक्स ने टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल
सादाबाद सादाबाद-मथुरा मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब 8 बजे बिसावर के नजदीक नयाबाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात मैक्स गाड़ी ने सवारियों से भरे टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में टेम्पो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुन दौड़े राहगीर, अस्पताल में कराया भर्ती
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग और वहाँ से गुजर रहे राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और अपने निजी वाहनों से सभी घायलों को तुरंत बिसावर के ‘दिया अस्पताल’ में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
घायलों की हुई पहचान
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. बच्चू सिंह (निवासी: अरोठा बसींम)
2. पुत्र रसीद (निवासी: थाना सादाबाद वाली गली)
3. विकास पुत्र संजय (निवासी: सादाबाद, राधापुरम)
4. चेतन पुत्र उदयवीर

पुलिस ने बहाल कराया यातायात
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और बिसावर पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़े वाहनों को क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से किनारे करवाया, जिससे सादाबाद-मथुरा मार्ग पर बाधित हुआ आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका। पुलिस फिलहाल टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात मैक्स वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!