व्यापार मंडल द्वारा यूपीआई ट्रांजिशन चार्ज का पुतला फूंका गया आक्रोश जताया

0
IMG-20261010-WA0090

व्यापार मंडल द्वारा यूपीआई ट्रांजिशन चार्ज का पुतला फूंका गया आक्रोश जताया

आज दिनांक उद्योग व्यापार प्रतिदिन मंडल उतर प्रदेश के आह्वान पर हाथरस जनपद में यूपीआई पर सरकार द्वारा 15 अक्टूबर से लगाए जाने वाले ट्रांजैक्शन चार्ज 0.4% के विरोध में आज जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला चेयरमैन कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सरकार से मांग की गई कि वह शीघ्र इस काले कानून को वापस ले । जिससे व्यापार जगत को राहत मिल सके, सभी व्यापारी यूपीआई चार्ज मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे ,लोकेश अग्रवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे । माननीय लोकेश अग्रवाल जी के आव्हान पर पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल , राया वाले,प्रदेश मंत्री कपिल अग्रवाल,नगर अध्यक्ष मनोज बूटियां, जिलाध्यक्ष युवा नवीन गुप्ता,जिला महामंत्री नितिन वार्ष्णेय,नरेंद्र सिंह,कामेश वार्ष्णेय,मोनू जी,सतीश चंद्र ,आदि उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि
15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर .04% ट्रांजैक्शन चार्ज व्यापारियों पर जोर देने के आदेश पारित किए गए हे, व्यापारी पर पहले ही अनेकों प्रकार के कर लगाए गए हैं यूपीआई पर ट्रांजैक्शन शुल्क लगाए जाने से व्यापार की गति कम होगी जिससे बाजार में मंदी क्या एक नया दौर आरंभ होगा तथा सरकार को भी राजस्व की हानि होगी
अतः व्यापार हित में आपसे अनुरोध है कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे शुल्क वापस लिए जाने के निर्देश जारी करे। वरना इससे बड़ा आंदोलन करने पर व्यापार मंडल मजबूर होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!