यूनिट कॉन्फ्रेंस 9-A में 38 पुरस्कारों से सम्मानित हुए उत्कृष्ट सेवा कार्य, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली बनी ‘आउटस्टैंडिंग ग्रुप ऑफ द ईयर’

0
IMG-20261010-WA0077

यूनिट कॉन्फ्रेंस 9-A में 38 पुरस्कारों से सम्मानित हुए उत्कृष्ट सेवा कार्य, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली बनी ‘आउटस्टैंडिंग ग्रुप ऑफ द ईयर’

जायंट्स ग्रुप की यूनिट कॉन्फ्रेंस 9-A का भव्य आयोजन जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाइटेक एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली के संयुक्त प्रायोजन में एक रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी यूनिट डायरेक्टर जायंट्स सीमा वार्ष्णेय ने की। सम्मेलन में पूरे वर्ष किए गए सामाजिक सेवा कार्यों, उत्कृष्ट परियोजनाओं एवं विभिन्न समूहों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 38 पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री शरद माहेश्वरी, स्पेशल कमेटी मेंबर श्री अशोक कुमार अग्रवाल, फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट जायंट्स गुनजन दीक्षित, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री विजय कृष्ण गर्ग, फेडरेशन ऑफिसर श्री मदन मोहन वार्ष्णेय एवं डॉ. राजकमल दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जायंट्स प्रेयर के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अभिव्यक्त किया गया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूहों एवं पदाधिकारियों का सम्मान रहा। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली को ‘आउटस्टैंडिंग ग्रुप ऑफ द ईयर’, सहेली ग्रुप की प्रेसिडेंट प्रीति वार्ष्णेय को ‘आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट ऑफ द ईयर’ तथा जायंट्स पहल को ‘आउटस्टैंडिंग प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर’के सम्मान से नवाजा गया। वहीं, दीप्ति वार्ष्णेय को सफल मंच संचालन के लिए सम्मानित किया गया।

पुरस्कारों की श्रृंखला में विभिन्न समूहों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाइटेक की उपलब्धियाँ विशेष रूप से उल्लेखनीय रहीं।
1.आउटस्टैंडिंग जायंट्स वीक अवॉर्ड:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज, जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली।
2. यूनिट काउंसिल की मेजबानी का सम्मान:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल।
3. यूनिट कॉन्फ्रेंस की मेजबानी का सम्मान जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाइटेक एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली।
4. रक्तदान शिविर पुरस्कार:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली।
5. जरूरतमंदों की सहायता के लिए पुरस्कार:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाइटेक, पहल, सहेली एवं गूंज।
6. बेस्ट इंस्टॉलेशन अवॉर्ड:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस हाइटेक।
7. पौधारोपण पुरस्कार:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज, सहेली एवं पहल।
8. खेलकूद पुरस्कार जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल।
9. योग शिविर के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार:जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज।

कार्यक्रम में विभिन्न समूहों के चार्टर प्रेसिडेंट, आईपीपी, प्रेसिडेंट, डीओए, डीओएफ, वाइस प्रेसिडेंट एवं अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे के सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सामाजिक दायित्वों को पूरी निष्ठा, समर्पण एवं उत्साह के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समयपालन, हाउजी एवं लकी ड्रॉ जैसी मनोरंजक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों ने समारोह में उत्साह और उल्लास का वातावरण बनाए रखा। सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग, संगठनात्मक एकता एवं सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

यूनिट कॉन्फ्रेंस 9-A सेवा, सम्मान, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बनी। इस आयोजन ने न केवल वर्षभर की उपलब्धियों को सम्मानित किया, बल्कि सभी सदस्यों को भविष्य में और अधिक उत्साह से समाजसेवा करने की प्रेरणा भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!