जिलाधिकारी ने अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी ने अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।
-
हाथरस, 17 अक्टूबर, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ अवस्थापना विकास निधि के अंतर्गत तहसील सदर, हाथरस के ग्राम हतीसा भगवन्तपुर में निर्माणाधीन अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेआउट प्लान के माध्यम से निर्माणाधीन परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अवगत कराया गया कि अटल कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य 01 जून, 2026 को प्रारंभ हुआ था, जिसे 31 मई, 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। परियोजना की कुल लागत 7.17 करोड़ रुपये है। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही, निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद जनपद को आधुनिक एवं उत्कृष्ट सुविधाओं से युक्त कन्वेंशन सेंटर एवं गेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे विभिन्न आयोजनों एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित होगी।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
————————————————————–
