संपन्न भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हाथरस संस्कार शाखा की टीम ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रांत में धूम मचा दी

0
FB_IMG_1793040638014

हाथरस। अलीगढ़ में संपन्न भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हाथरस संस्कार शाखा की टीम ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रांत में धूम मचा दी। अलीगढ़ में आयोजित यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय स्तर की है। जिसमें हाथरस संस्कार शाखा की दून पब्लिक स्कूल की टीम ने तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करके प्रांत से क्षेत्र में जान हेतु चयन किया। क्षेत्र की प्रतियोगिता 15 नवंबर को मुरादाबाद में होगी, जिसमें आठ प्रांतों की टीम सहभागीता करेगी। इस अवसर पर दून पब्लिक स्कूल टीम के प्रभारी भावना शर्मा ने अपनी टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया और हिंदी, संस्कृत और लोकगीत तीनों चरणों में प्रथम स्थान प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया। टीम के सभी 12 सदस्यों ने ग्रुप्स में शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों को श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर प्रांत के संगठन सचिव श्री मनोज अग्रवाल राय वाले एवं शाखा के अध्यक्ष श्री कमलेश जैन लाल वाले उपस्थित रहे विजेता टीम का सम्मान बहुत जोरदार तरीके से किया गया और सभी ने दून पब्लिक स्कूल के बच्चों को बहुत-बहुत बधाइयां दी। इस अवसर पर समूह गान प्रभारी राकेश वाष्र्णेय,संस्कार प्रमुख प्रवीण वर्मा,शाखा सचिव अंकुल जैन, महिला सहभागिता प्रमुख सीमा वाष्र्णेय व कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने विजयी टीम का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!