हाथरस में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य प्रभात फेरी, अध्यक्ष अमरदीप कमल ने दिया नशा मुक्ति और शिक्षा का संदेशउद्घाटन करता राजेश सिंह गुड्डू सांसद प्रतिनिधि जिला महामंत्री भाजपा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बिहारी चैटर्जी .मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल एवं रत्नेश रतन रहे
हाथरस में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य प्रभात फेरी, अध्यक्ष अमरदीप कमल ने दिया नशा मुक्ति और शिक्षा का संदेश.
उद्घाटन करता राजेश सिंह गुड्डू सांसद प्रतिनिधि जिला महामंत्री भाजपा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बिहारी चैटर्जी .मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल एवं रत्नेश रतन रहे•

हाथरस।महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर आज हाथरस नगर में एक भव्य और सभ्य प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव एवं शोभायात्रा के अध्यक्ष अमरदीप कमल जी ने की। प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह 7 बजे मोहल्ला मइयान (बस स्टैंड के पास) से हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राजेश सिंह गुड्डू सांसद प्रतिनिधि जिला महामंत्री भाजपा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम बिहारी चैटर्जी .ने किया , जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल एवं रत्नेश रतन रहेउपस्थित रहे।
यह प्रभात फेरी मोहल्ला मइयान से प्रारंभ होकर हाथरस नगर के प्रमुख चौराहों से होते हुए नाई का नगला स्थित बाबा बालक दास बगीची पर जाकर संपन्न हुई। मार्ग में सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर और जलपान कराकर इस यात्रा का बढ़-चढ़कर स्वागत किया, जिससे नगर में सामाजिक सौहार्द की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली।
इस अवसर पर शोभायात्रा के अध्यक्ष अमरदीप कमल को युवाओं का भारी समर्थन मिला। उन्होंने समाज, विशेषकर युवाओं को संबोधित करते हुए नशा छोड़ने और शिक्षा की ओर कदम बढ़ाने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज और देश का सही विकास संभव है।
कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित बनाने में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में समस्त समाज के बंधुओं का विशेष योगदान रहा।
