ऐहन में कुश्ती दंगल का अनिल सिसोदिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पहलवानों के मिलवाए हाथ

0
IMG-20261027-WA0000

ऐहन में कुश्ती दंगल का अनिल सिसोदिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पहलवानों के मिलवाए हाथ

हाथरस। हाथरस विकास खंड क्षेत्र के गांव ऐहन में आयोजित ठाकुर जी महाराज मेले के अंतर्गत कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह मीडिया संयोजक अनिल सिसोदिया ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अनिल सिसोदिया ने अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती मुकाबलों की शुरुआत कराई। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन भी किया।
गांव ऐहन में आयोजित इस पारंपरिक दंगल में कुश्ती प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल के दौरान पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर नरेश प्रधान, विकास पौरुष, गोविंद चौहान और गौरव ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज के ऐतिहासिक मेले के अवसर पर हर वर्ष विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कुश्ती दंगल भी मेले की प्रमुख परंपराओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!