गोवर्धन पूजा पर मोहिनी वार्ष्णेय ने अपने हाथों से बनाई गोवर्धन महाराज की भव्य कलाकृति, मनमोहक दर्शन ने मोहा मन

0
IMG-20261109-WA0043

गोवर्धन पूजा पर मोहिनी वार्ष्णेय ने अपने हाथों से बनाई गोवर्धन महाराज की भव्य कलाकृति, मनमोहक दर्शन ने मोहा म

हाथरस। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर हाथरस के चैन गली, हलवाई खाना निवासी कु0 मोहिनी वार्ष्णेय द्वारा अपने हाथों से गोवर्धन महाराज की अत्यंत सुंदर एवं भव्य कलाकृति तैयार की गई।

रंग-बिरंगे रंगों, आकर्षक फूलों एवं पारंपरिक सजावट से सुसज्जित इस कलाकृति में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की दिव्य लीला को दर्शाया गया है। सुंदर रंग संयोजन और चारों ओर सजे गेंदे के फूलों ने इसकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए।

कु0 मोहिनी वार्ष्णेय ने अपनी कला और धार्मिक श्रद्धा का परिचय देते हुए इस पूरी रचना को अपने हाथों से तैयार किया। उनकी इस अनूठी कलाकृति में भक्ति, आस्था और भारतीय धार्मिक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस पावन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं ओज कवि हरिनाम दास गुप्ता ‘सांचा जी’, श्रीमती प्रमिला उर्फ बीना वार्ष्णेय, भुवनेश कुमार वार्ष्णेय एडवोकेट, श्रीमती अर्चना वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, श्रीमती निशा वार्ष्णेय, राघव वार्ष्णेय एडवोकेट, श्रीमती राधा वार्ष्णेय, मुकुंद उर्फ मॉंटी वार्ष्णेय, पार्थ वार्ष्णेय, ओजस वार्ष्णेय एवं वृंदा वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

सभी ने गोवर्धन महाराज की भव्य कलाकृति के दर्शन किए तथा इस सुंदर धार्मिक एवं कलात्मक प्रयास की सराहना की।

जय श्री गिरिराज महाराज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!