वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हाथरस की दमदार भागीदारी, पं॰ विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में रवाना हुआ कांग्रेस का काफिला

0
IMG-20261101-WA0053

 

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हाथरस की दमदार भागीदारी, पं॰ विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में रवाना हुआ कांग्रेस का काफिला

हाथरस। दिल्ली में 1 नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए हाथरस से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने निजी वाहनों से भी दिल्ली पहुंचकर रैली में शामिल हुए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए उठाई जा रही आवाज के समर्थन में हाथरस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ दिल्ली कूच किया। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथरस से कांग्रेसजनों की यह भागीदारी संगठन की एकजुटता, सक्रियता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने कहा कि “श्री राहुल गांधी जी लगातार लोकतंत्र, संविधान और जनता के वोट के अधिकार की रक्षा की आवाज बुलंद कर रहे हैं। वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार का सम्मान और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली इसी लोकतांत्रिक संकल्प को मजबूती देने का महत्वपूर्ण अवसर है। हाथरस से 500 से अधिक कार्यकर्ताओं का दिल्ली के लिए रवाना होना हमारे संगठन की ताकत, एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में साथी अपने निजी वाहनों से भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष देश के प्रत्येक नागरिक के वोट के सम्मान, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए है। जनता की आवाज को बुलंद करना और उसके अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

दिल्ली रैली के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में मथुरा प्रसाद कुशवाह, अब्बास हुसैन, कपिल सिंह, श्री कृष्ण एडवोकेट, रितेश कुमार, रिंकू प्रधान, सान्तुन ठाकुर, अशोक गुप्ता, ब्रह्मदेव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राहुल कुशवाह, हरिओम शर्मा, नेमपाल कुशवाह, राय साहब, अखलाक भारती, नावेद खान, हसीन खान, प्रदीप जादोन, सारिक वारसी, राशिद खान, अमन सिद्दीकी, तौफीक, चाहत, गिरीश दिवाकर, गौरव कश्यप, अर्जुन, धीरेन्द्र बघेल, आशु गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

पं॰ विवेक उपाध्याय
जिला अध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, हाथरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!