यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे के अधिकारियों से मिले

0
IMG-20261022-WA0056

हाथरस सिटी स्टेशन पर रेल स्वच्छता अभियान व रेल जन संवाद अभियान चलाया गया। जिसमें इज्जतनगर मंडल से रेलवे अधिकारी जगदीप ढाका ( डी.सी.एम.) आये। उनके द्वारा स्टेशन साफ-सफाई निरीक्षण किया गया। यात्रियों से रेल की सुविधा व सुधार व माँग आदि पर रेल यात्रियों से जन संवाद किया गया, जिसमें स्वापो एन.जी.ओ. हाथरस के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, महामंत्री उत्कर्ष शर्मा एवं रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा, आदि ने रेलवे में ट्रेनें बढ़वाने हेतु अधिकारी महोदय को नमन ज्ञापन दिया:
हाथरस सिटी प्लेटफार्म न. 2 पर कोच डिस्प्ले लगवाई जाये जिससे यात्री अपने कोच पर आसानी से
पहुँच सके।

हाथरस सिटी पर कोई भी निःशुल्क यूरिनल नहीं है। कृपया करके निः शुल्क यूरिनल बनवाया जाये। दिव्यांग जन व सीनियर सिटीजन यात्रियों का ध्यान रखते हुऐ लिफ्ट या एक्सलेटर (स्वचलित सीडी) की व्यवस्था करायी जाये जिससे यात्री प्लेटफार्म नं.-1 से प्लेटफार्म नं.-2 पर जा सके। प्लेटफार्म नं.-2 पर टीन सेड के नीचे पंखे नहीं है। प्लेटफार्म नं.-2 पर यात्रियों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। मथुरा जंक्शन से बरेली के लिये दैनिक इंटरसिटी रेल चलाई जाये जो शाम को समय से मथुरा आ सके। मथुरा जंक्शन से सुबह में एक रेल कानपुर के लिये चलाई जाये जो समय से मथुरा जंक्शन पहुंच सके जिससे हाथरस के व्यापारियो को फायदा होगा ही बाकी और जगह के व्यापारी फायदा उठा सकें। 17632 टनकपुर से नांदेड़ साप्ताहिक का स्टॉप हाथरस सिटी पर किया जाए।

इन सभी बिंदुओं पर अधिकारी महोदय ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इसके अतिरिक्त रावत शिक्षा समिति के डायरेक्टर श्री एम. एल. रावत जी ने भी रेलवे में सुधार से संबंधित अपने विचार रखे। रेल यात्रियों ने स्टेशन की सुविधा व साफ-सफाई व्यवस्था पर सन्तुष्टि प्रदान की। कार्यक्रम में रेलवे की ओर से मुख्य वाणिज्य अधीक्षक श्री विपिन कुमार सारस्वत, स्टेशन मैनेजर श्री अनिल कुमार व रेलवे सुरक्षा बल तथा अन्य विभागीय रेल कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!