प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम, पुरुषोत्तम ने द्वितीय तथा भानु प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

0
IMG-20261017-WA0091

बिसावर, हाथरस। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के तत्वावधान में एस. बी. जे. डिग्री कॉलेज, बिसावर, जनपद हाथरस में 17 अक्टूबर 2026 को अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, एकाग्रता एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद दलाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. विश्वदीप उपाध्याय, डॉ. हर्ष कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंबुज कुमार बिंद, डॉ. पवन कुमार भारती, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अविनाश सिंह एवं डॉ. संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
महाविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि, सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!