एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में मेहदी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

0
WhatsApp Image 2026-08-25 at 02.06.38

Hathras एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में मं

हदी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
श्यामकुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में मेंहदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी मात्रा में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि मेंहदी नारी श्रृंगार का अभिन्न अंग है, जिसे शादियों एवं त्यौहारों में हिन्दू एवं मुसलमान महिलायें एवं बालिकायें उत्साहपूर्वक लगाती हैं। मेंहदी को लड़कियां और औरतें ही नहीं कई पुरूष भी बड़े शौक से इसे लगाते हैं, क्योंकि इसके लगाने से मस्तिष्क को शान्ति और असीम आनन्द की प्राप्ति होती है। प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड़) ने कहा कि हिन्दूओं में करवा चैथ, बट पूर्णिमा, दीपावली, भाई-दूज, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, तीज आदि उत्सवों एवं शादियों में मेंहदी उत्साहपूर्वक लगायी जाती है। मेंहदी का दूसरा नाम हिना भी है, जो लगने के बाद अपनी रंगत को मनमोहक एवं आकर्षक बना देती है। मेंहदी का उपयोग लगभग 4000 वर्षों से बालों एवं नाखूनों में डाई के रूप में किया जाता है।मेंहदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पावनी ने प्रथम, आयुशी ने द्वितीय, कशिश ने तृतीय, वंशिका ने चतुर्थ व दिव्यांशी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गुंजन ने प्रथम, अराध्या ने द्वितीय, युविका ने तृतीय, चंचल ने चतुर्थ एवं प्रनिका ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता (एड़), पूनम वाष्र्णेय प्रधानाचार्या, शाजिया रफीक खान, संयोजिका डाॅ0 रेखा जादौन, हिमांशु वाष्र्णेय, मौ0 दानिश, विशाखा विमल, पुनीत गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, जीतू अरोरा, सत्यवती आदि का सहयोग रहा।
अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!