वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों से किया पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी का स्वागत

0
IMG-20261010-WA0075

वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों से किया पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी का स्वागत

 

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर  के वित्तीय अधिकार इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा बहाल किए जाने की खुशी में वसुंधरा स्थित उनके निवास पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया। ‘फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल’ के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी पंडित सत्य प्रकाश शर्मा सर्राफ, रंगीला गुरुजी, राजकुमार वर्मा कोठीवाल, ऋषि कुमार वार्ष्णेय सर्राफ, योगेश कुमार वार्ष्णेय (सहपऊ वाले), हेमंत कुमार वार्ष्णेय और देवेंद्र चौहान सहित कई व्यापारी बंधुओं ने उन्हें माल्यार्पण कर, पटका पहनाकर, प्रतीक चिन्ह भेंट कर व मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। व्यापारियों ने शहर के चहुंमुखी विकास को गति देने तथा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया। साथ ही, पूर्व सांसद श्री राजेश दिवाकर को भी आशीर्वाद देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारियों के स्नेह से अभिभूत होकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, आपका यह प्यार और सहयोग मुझे कार्य करने की प्रेरणा देता है। आप सभी के आशीर्वाद से शहर की कायाकल्प करने और इसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!