चारा काटने की मशीन में फंसी महिला, गर्दन कटने से मौत
चारा काटने की मशीन में फंसी महिला, गर्दन कटने से मौत
बिसावर सोमवार सुबह गांव गढ़ में चारा काटते समय दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की साड़ी मशीन के पटे में फंसने से उनका शरीर मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में गर्दन कटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, गांव गढ़ निवासी मिथलेश देवी (70) पत्नी भिक्की सोमवार सुबह करीब नौ बजे चारा काटने की मशीन से चारा कूट रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी मशीन के पटे में फंस गई। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं और उनकी गर्दन मशीन में फंसकर कट गई।
हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल मिथलेश देवी को उपचार के लिए बिसावर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
