बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, मुआवजे की मांग 15 दिन में राहत नहीं मिली तो तहसील में धरने की चेतावनी

0
Screenshot_20260928_145237_WhatsApp

बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, मुआवजे की मांग
15 दिन में राहत नहीं मिली तो तहसील में धरने की चेतावनी

सिकन्द्राराऊ (हाथरस)। लगातार हो रही बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों पर संकट खड़ा कर दिया है। जलभराव के चलते धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान होने का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन्त किशोर सिंह ने सोमवार को तहसीलदार अशोक गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रभावित किसानों को तत्काल राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि 26 सितंबर से लगातार हो रही बारिश के कारण सिकन्द्राराऊ तहसील क्षेत्र के तमाम खेतों में पानी भर गया है। इससे धान सहित अन्य फसलें प्रभावित हुई हैं और किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। उन्होंने प्रशासन से गांव-गांव तत्काल सर्वे कराकर फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराने की मांग की।

सुमन्त किशोर सिंह ने प्रभावित किसानों को प्रति कच्चा बीघा 15 हजार रुपये मुआवजा देने के साथ ही किसानों के केसीसी एवं अन्य सरकारी ऋण माफ किए जाने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को समय रहते सरकारी मदद मिलना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों को शीघ्र राहत नहीं मिली तो उनकी परेशानियां और बढ़ेंगी। 15 दिनों के भीतर मुआवजे की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान किसानों की फसल क्षति और प्रशासनिक राहत को लेकर चर्चा भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!