बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

0
IMG-20261114-WA0132

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

*हाथरस, 14 नवंबर।* बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में आज बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं सेक्शन हेड्स द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रेरणादायक फिल्म प्रदर्शन, नृत्य-संगीत, खेलकूद, रोचक गेम स्टेशन और अनेक हैंड्स-ऑन गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों को अपनी पसंद के विभिन्न गेम स्टेशनों पर जाकर स्वतंत्र रूप से खेलने और आनंद लेने का अवसर मिला। रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक सजावट ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया।

विभिन्न नवीन एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर भी प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और इस विशेष दिन का भरपूर आनंद उठाया। दिन के अंत में बच्चों के लिए एक प्यारी-सी मीठी सरप्राइज ने उत्सव की खुशियों को और भी खास बना दिया तथा उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!