श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज का 75वाॅ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज का 75वाॅ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज, हाथरस के 75वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कालेज के नव-निर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ0 नीरज गोयल पी0ई0एस0 द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख शिक्षाविद् स्व0 मक्खन लाल गुप्त के योगदान का जिक्र करते हुये कहा कि उन्होंने साधन विहीन होते हुये नगर हाथरस में वर्ष 1944 में वी0सी0 झूरिया हायर सैकेण्ड्री स्कूल, वर्ष 1948 में बारहसैनी (अक्रूर) इण्टर कालेज एवं वर्ष 1952 में अपने पूज्य पिता की स्मृति में श्री दौलतराम बारहसैनी इण्टर कालेज की स्थापना की।
विद्यालय का प्राकृतिक एवं रमणीक वातावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम में यहाँ के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालय का मनमोहक स्वरूप यहाँ के शिक्षकों एवं प्रबन्ध-तंत्र के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील की कि कोई भी 18 वर्ष से अधिक का बालक-बालिका मतदाता बनने से वंचित न रह जाये। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्व-जनगणना के लिये जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सेवा-निवृत शिक्षक शिव कुमार वाष्र्णेय, रामकुमार वाष्र्णेय, अशोक कुमार गुप्ता, महेश चन्द्र शर्मा, कैलाश चन्द्र शर्मा, हीरा लाल वर्मा, विजेन्द्र ंिसह, चन्द्रपाल सिंह, ओमप्रकाश वाष्र्णेय, नथमल गुप्ता, रघुराज प्रसाद शर्मा, राकेश कुमार जैन, ताराचन्द्र माहेश्वरी, रामकुमार शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, स्वतंत्र कुमार गुप्त एवं डाॅ0 रामनिवास दुबे को प्रतीक चिन्ह देकर उनकी दीर्घकालीन, यशस्वी सेवाओं के लिये सम्मानित किया। साथ ही जमुनादास, मानिक चन्द्र, रामप्रसाद (कर्मचारियों) को प्रशस्ति पत्र दिये।
कार्यक्रम में डाॅ0 एस0सी0 शर्मा, डाॅ0 प्रो0 सुष्मा यादव, डाॅ0 प्रो0 मीता कौशल, रामतेज, सत्यनारायण राम, एस0पी0 यादव, शिव कुमार शर्मा, तरूण कुमार गौतम, जयनाथ सरोज, संजय कुमार मौर्य, पूनम वाष्र्णेय, प्रीति यादव, प्रवीण कुमार प्रधानाचार्यगण, डाॅ0 लक्ष्मीपति सेकसरिया, प्रदीप गोयल, ब्रज नन्दन गुप्ता, नरेश कुमार वर्मा, रामगोपाल गुप्ता दालवाले, आर0पी0 कौशिक, इं0 जगदीश चन्द्र गुप्ता (प्रबन्धकगण), इं0 हिना वाष्र्णेय, इं0 खुशी गुप्ता, हर्षित गुप्ता (एड0), डाॅ0 वेद प्रकाश, राजीव गुप्ता, कुमुद कुमार गुप्ता, विश्वजीत, मोहक गुप्ता, एम0एल0डी0वी0, आर0के0एस0के0 इण्टरनेशनल स्कूल एवं डी0आर0बी0 इण्टर कालेज के सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में कालेज के भूतपूर्व छात्र जनपद हाथरस के प्रमुख होम्यौपैथी चिकित्सक डाॅ0 राजीव लोचन को उनकी समाज-सेवा एवं जन-जन को समर्पित चिकित्सा सेवा के लिये ‘छात्र-रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर0पी0एम0 स्कूल के चेयरमैन डाॅ0 उमाशंकर शर्मा लार्ड ने की। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन अजय कुमार गौड़ एवं ताराचन्द्र माहेश्वरी द्वारा किया गया। रानी वाष्र्णेय, वीनू, नीलम गंगवार, सावित्री बघेल, नीरू गुप्ता, कल्पना कुमार, प्रीति वर्मा द्वारा तैयार कराये गये सांस्कृति कार्यक्रमों की मन-मोहक प्रस्तुति ने जन-समूह को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कालेज के भूतपूर्व शिक्षक स्व0 आलोक गुप्ता की स्मृति में उनकी पत्नी नीरू गुप्ता द्वारा 1000 लीटर के भव्य आर0ओ0 प्लांट का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ0 नीरज गोयल द्वारा किया गया।
अन्त में संस्था के प्रबन्धक स्वतंत्र कुमार गुप्त द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
स्वतंत्र कुमार गुप्त
(प्रबन्धक)
