लॉर्ड कृष्णा विद्यालय में साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन

0
WhatsApp Image 2026-10-17 at 1.43.09 PM

लॉर्ड कृष्णा विद्यालय में साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन

हाथरस। मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा विद्यालय में साप्ताहिक गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं तकनीकी जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता एवं डिजिटल अवेयरनेस गतिविधि का आयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘फैंसी ड्रेस’ प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया वहीं जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने डिजिटल तकनीक के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की समझ दिखाई।

प्रतियोगिताएं कृष्णा, केशव, गोविंद और माधव सदनों के बीच आयोजित हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सब जूनियर वर्ग में कक्षा 1 से क्षमिता मदनावत प्रथम, पावनी शर्मा व वैष्णवी द्वितीय। कक्षा 2 से आर्य प्रथम व अनमोल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग से माधव चौधरी (कृष्णा हाउस) प्रथम, पल्लवी गौतम (माधव हाउस) व प्रियल राना (गोविंद हाउस) द्वितीय वहीं सीनियर वर्ग से महक राना (केशव हाउस) प्रथम, आकांक्षा (कृष्णा हाउस) द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें तकनीकी युग की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक होती है। उन्होंने सफल छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और डिजिटल तकनीक का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ऋचा गौड़, अरविंद पाठक, ज्योति सिंह, तरुणा वशिष्ठ, लक्ष्मी शर्मा, हेमलता गौड़, मनीषा वर्मा, धर्मेंद्र गोस्वामी, अंजना शर्मा, चंचल शर्मा, स्वतंत्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!