बीएलएस की दो छात्राओं ने एक दिन के लिए निभाई एसडीएम एवं तहसीलदार की भूमिका

0
IMG-20261023-WA0008

बीएलएस की दो छात्राओं ने एक दिन के लिए निभाई एसडीएम एवं तहसीलदार की भूमिका

हाथरस।बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस की कक्षा 11 की छात्राओं मिताली चतुर्वेदी एवं रोहिणी सिंह* को हाथरस प्रशासन द्वारा एक दिन के लिए क्रमशः उपजिलाधिकारी (एसडीएम) एवं तहसीलदार की भूमिका का अनुभव प्राप्त करने का विशेष अवसर प्रदान किया गया।

इस दौरान छात्राओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से

संवाद किया, विभागीय कार्यप्रणाली को समझा तथा सरकारी दस्तावेजों, निर्णय लेने की प्रक्रिया और जनसेवा से जुड़ी जिम्मेदारियों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। यह अवसर उनके लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस, इस सराहनीय पहल के लिए हाथरस प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त करता है।** विद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे अवसर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!