वी आर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में आयुर्वेद के जनक एवं आरोग्य के देवता भगवान श्री धन्वंतरि जी की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई

0
IMG-20261106-WA0094

 

वी आर अथर्ववेदा फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में आयुर्वेद के जनक एवं आरोग्य के देवता भगवान श्री धन्वंतरि जी की विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर कंपनी के निदेशक अजय कुमार शर्मा, विमलेश शर्मा, विशेष शर्मा, रिया शर्मा एवं डॉ. शिवांगी शर्मा सहित दिलीप कुमार, सौरभ अग्रवाल, विमल कुशवाह, शिवम कुशवाह, सोनल सिंह,महेश शर्मा, मयूर शर्मा, आकाश पंडित, पवन शर्मा , अंकित कुमार, संजय दीक्षित, अंकित गंगवार, जय उपाध्याय,दिनेश शर्मा, आशा शर्मा, छेदीलाल,महेंद्र एवं अन्य गणमान्यजन तथा कंपनी के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान भगवान धन्वंतरि से समस्त मानव जाति के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं निरोगी जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर भारतीय आयुर्वेद की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने, शास्त्रोक्त विधियों से उच्च गुणवत्ता वाली आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण तथा आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया।

कंपनी का मूल उद्देश्य प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान एवं आधुनिक गुणवत्ता मानकों के समन्वय से समाज को श्रेष्ठ एवं विश्वसनीय आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध कराना है।

🌿 हमारा संकल्प — शुद्ध आयुर्वेद, स्वस्थ भारत।

🙏 भगवान श्री धन्वंतरि की जय! 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!