एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

0
IMG-20261114-WA0092

एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

हाथरस। बाल दिवस के पावन अवसर पर 14 नवंबर 2026 को एस.आर.बी. पब्लिक स्कूल, हाथरस में भव्य बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन विद्यालय के अध्यक्ष ए पी सिंह,डायरेक्टर प्रदीप सेंगर ,प्रबंधक पुनीत सिंह एवं प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप सेंगर ने रिबन काटकर बाल मेले के प्रांगण का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पी.सी. शर्मा द्वारा विशेष मैजिक शो का आयोजन भी किया गया, जिसने बच्चों का खूब मनोरंजन किया। जादू के विभिन्न रोचक करतब देखकर बच्चे रोमांचित एवं उत्साहित नजर आए।
बाल मेले में विद्यालय के चारों हाउस—रमन हाउस, कलाम हाउस, रामानुजन हाउस एवं बोस हाउस ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रमन हाउस की इंचार्ज प्रियंशी शर्मा, कलाम हाउस की इंचार्ज निमिषा शर्मा, रामानुजन हाउस के इंचार्ज विकास चागर एवं बोस हाउस की इंचार्ज सुमिती शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा गोलगप्पे, पेटीज, भेलपुरी, कोल्ड ड्रिंक्स, स्ट्रॉबेरी, समोसा, चाट, इडली-सांभर, चिली पोटैटो, पेस्ट्री, फ्रेंच फ्राइज, आलू चाट, मैगी एवं पास्ता सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों के स्टॉल भी स्वयं संचालित किए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने स्टॉलों का संचालन किया और मेले में आए लोगों को आकर्षित किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं व्यावसायिक कौशल का अनुभव प्रदान करना था। बाल मेले में बच्चों की रचनात्मकता, उत्साह और प्रतिभा देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम ने बाल दिवस को यादगार बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, हाउस इंचार्जों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!