स्वापो संस्था की दिवाली फैमिली मीट हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न
स्वापो संस्था की दिवाली फैमिली मीट हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न
स्वापो (समाज कल्याण एवं शांति संगठन) संस्था, हाथरस शाखा द्वारा आयोजित दिवाली फैमिली मीट समारोह आगरा रोड स्थित एक निजी होटल में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए समारोह को यादगार बनाया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में ठाकुर जी के अत्यंत मनमोहक भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने साथ बैठकर सहभोज किया और दीपावली की खुशियाँ आपस में साझा कीं।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द, आत्मीयता एवं पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, संरक्षक श्री कृष्ण अरोरा, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, प्रेमप्रकाश शर्मा पागल गुरु, अशोक अग्रवाल गोराईवाले, सुभाष गर्ग सिलिकेट वाले, सूरत ब्रांच के अध्यक्ष सुभाष गर्ग साड़ी वाले, केशव देव अरोरा, राकेश बंसल, कपिल अग्रवाल चूना वाले, विनोद मित्तल, सौरभ वर्मा, भागवत स्वरूप गर्ग, मुकेश सिंघल, रवि वार्ष्णेय, मोहित गर्ग, मन मोहन शर्मा, दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, अयोग दीपक, महादेव शरण अटल, विनीत चौरसिया, पंकज अग्रवाल, नितिन वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रघु नंदन अरोरा, आदि उपस्थित थे।
