राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिला संयोजक प्रदीप शर्मा को पार्टी से किया निष्कासित
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने जिला संयोजक प्रदीप शर्मा को पार्टी से किया निष्कासित
हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने पार्टी अनुशासन के लगातार उल्लंघन एवं संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में जिला संयोजक प्रदीप शर्मा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संगठन की ओर से 14 नवंबर 2026 को जारी निष्कासन आदेश के अनुसार प्रदीप शर्मा की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें सभी पदों एवं दायित्वों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदीप शर्मा द्वारा लगातार पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया जा रहा था और वह संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इसी को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है।
यह निष्कासन आदेश राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के हाथरस जिला अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
