हाथरस विधानसभा से कांग्रेस टिकट के लिए रामनाथ सिंह ने जिलाध्यक्ष को सौंपा आवेदन

0
Screenshot_20261118_115031_Gallery

हाथरस। हाथरस विधानसभा क्षेत्र (78) से कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति) रामनाथ सिंह जाटव ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंडित विवेक उपाध्याय से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए अपना आधिकारिक आवेदन पत्र सौंपा।
इस दौरान रामनाथ सिंह जाटव ने पंडित विवेक उपाध्याय को पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा।
रामनाथ सिंह जाटव ने कहा कि हाथरस विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से नए एवं विकसित हाथरस के निर्माण के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!