सड़क निर्माण में बार-बार ऊंची हो रही सड़कें, नीचे धंस रहे मकान: स्वापो ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
सड़क निर्माण में बार-बार ऊंची हो रही सड़कें, नीचे धंस रहे मकान: स्वापो ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र

समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो ट्रस्ट), हाथरस ने प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान बार-बार सड़क का स्तर ऊंचा किए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की है।
संगठन के अनुसार, पुरानी सड़क उखाड़े बिना उसी के ऊपर नई सड़क बनाने से सड़कें लगातार ऊंची हो रही हैं और मकान नीचे होते जा रहे हैं। इससे बारिश में पानी सीधे घरों में घुस जाता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी और संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ रहा है। भवनों की पहली मंजिल भी नीची होती जा रही है।
हाथरस का उदाहरण: पत्र में हाथरस नगर में बुर्ज वाला कुआं से चावर गेट तक की सड़क का उल्लेख किया गया है। यह सड़क पहले इंटरलॉकिंग टाइल की थी। निर्माणकर्ता एजेंसी पुरानी टाइल उखाड़कर उसी स्तर पर आरसीसी सड़क बना सकती थी। संगठन का आरोप है कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत किए जाने के बावजूद ठेकेदार ने टाइल उखाड़े बिना ही सड़क बना दी, जिससे वह काफ़ी ऊंची हो गई है। शहर में अन्य स्थानों पर भी निर्माण होना है, इसलिए संगठन ने समय रहते कदम उठाने की अपील की है।
संगठन की प्रमुख मांगें:
सड़क निर्माण करने वाली एजेंसियों को निर्देश दिए जाएं कि वे पुरानी सड़क को उखाड़कर ही नई सड़क बनाएं, ताकि सड़कें बार-बार ऊंची न हों।
निर्माण पूरा होने के बाद कंपनी द्वारा सड़क की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने कहा कि यह समस्या किसी एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की है। इससे सभी की संपत्तियां प्रभावित हो रही हैं, इसलिए शासन स्तर पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए।
मांग करने वालों में प्रमुख: कपिल अग्रवाल (संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष), सुनील बर्मन (जिला अध्यक्ष), दिनेश सरदाना (नगर अध्यक्ष), उत्कर्ष शर्मा (जिला महामंत्री), लव तायल (नगर महामंत्री), विष्णु मोहन वार्ष्णेय (कोषाध्यक्ष), मनोज अग्रवाल – राया वाले (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राकेश बंसल (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्रीमोहन वार्ष्णेय (जिला उपाध्यक्ष), दीपक गुप्ता – कोयला वाले (जिला उपाध्यक्ष), मोहित गर्ग (जिला संगठन मंत्री), केशव लाल अरोड़ा (नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष), रवि वार्ष्णेय (नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मनीष गोयल (नगर उपाध्यक्ष), गोविन्द प्रसाद अग्रवाल (संरक्षक), श्रीकिशन अरोड़ा – काके बाबू (संरक्षक), विजय कृष्ण गर्ग (संरक्षक), अशोक अग्रवाल – गोरई वाले (संरक्षक), प्रेम प्रकाश शर्मा – पागल गुरु (संरक्षक/धार्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी), योगाचार्य रूपराम शर्मा (संरक्षक), सुभाष गर्ग – सिलिकेट वाले, सौरभ वर्मा – मोनू (रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी), मनोज बूटिया (उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी), मनीष अग्रवाल (शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी), निशांत अग्रवाल (पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी), डॉ. मोहित गर्ग (चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी), लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल – सर्वेश्वर फूड्स, पंकज अग्रवाल – हींग वाले, कपिल कुमार अग्रवाल – चूना वाले, दीपक अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल – हुंडी वाले, नितिन वार्ष्णेय – बी.एम.बी., भगवत स्वरूप गर्ग, अजय कपूर, गौरव बंसल, मनीष मित्तल, पियूष गुरहा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, दीपक गोयल, गोपाल दास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला, प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, संजय अग्रवाल, आयोग दीपक, आदि।
