इंदिरा गांधी के त्याग और सरदार पटेल की राष्ट्रएकता के संकल्प को कांग्रेसजनों ने किया नमन
इंदिरा गांधी के त्याग और सरदार पटेल की राष्ट्रएकता के संकल्प को कांग्रेसजनों ने किया नमन
हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी, हाथरस की ओर से आज 31 अक्टूबर को नई तहसील के सामने स्थित इंदिरा गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री ब्रह्मदेव शर्मा जी, श्री अशोक गुप्ता जी एवं श्री अजीत गोस्वामी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी जी का साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनका समर्पण देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को सुदृढ़ किया। इन महापुरुषों का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। आज संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने कहा कि इंदिरा गांधी जी और सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनकल्याण का प्रेरणास्रोत है। दोनों महान नेताओं के विचार और उनके ऐतिहासिक योगदान आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद, संजीव आंधीवाल, श्री कृष्ण एडवोकेट, सान्तुन सेंगर, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप तेनुगुरिया, रामनाथ सिंह जाटव, विनोद सहयोगी, चन्द्रभान सिंह, शशांक पचौरी एवं राहुल कुशवाह सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
