दो दिवसीय श्री अग्रसेन मेला सफलता पूर्वक सम्पन्न।
दो दिवसीय श्री अग्रसेन मेला सफलता पूर्वक सम्पन्न।
श्री अग्रवाल सभा (रजि) हाथरस द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेले के द्वितीय दिन हुए सम्मान समारोह का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमे मंचासीन विशिष्ट अथिति के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री वेद प्रकाश जी की धर्मपत्नी डॉक्टर दीपा अग्रवाल एवं श्री स्वदेश अग्रवाल विजयगढ़ वाले वैद्ध जी व रामावतार अग्रवाल जी वरिष्ठ अधिवक्ता तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष- अनिल मित्तल (चूरन वाले), महामंत्री- मनोज अग्रवाल (किराने वाले), कोषाध्यक्ष- संजय टालीवाल (नल वाले),वरिष्ठ उपाध्यक्ष- राजेश अग्रवाल (रामजी गारमेंट्स), कनिष्ठ उपाध्यक्ष- मनीष मित्तल (मोनू), मंत्री- गौरव अग्रवाल (फार्मेसी वाले), संयुक्त मंत्री-मुकेश जालान (रेडीमेड मटेरियल), मीडिया प्रभारी-गौरव तायल (बर्तन वाले) आदि का प्रतिक चिन्ह भेंट एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
मंचासीन अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती इला जैन, अग्रवाल युवा मंडल मेडिकल स्टोर के अध्यक्ष बृजेश गोयल एवं युवा मंडल के महामंत्री शरद अग्रवाल व अग्रवाल सेवा सदन के प्रबंधक ऋषि बंसल तथा अशोक अग्रवाल (GK कॉटेज) एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप पोद्दार एडवोकेट का भी प्रतिक चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मान किया गया।
मंच पर श्री शरद अग्रवाल डिब्बा वाले,सारांश टालीवाल, निष्कर्ष गर्ग, वंशित अग्रवाल सभी का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। जयंती संयोजक श्री हर्ष मित्तल (पिंटू) सह संयोजक मनीष मित्तल (मोनू) का भी प्रतीक चिन्ह पटका पहनकर सम्मान किया गया। विविध उपाधियों से सम्मानित किए जाने की श्रृंखला में अग्रवाल सभा का सर्वश्रेष्ठ सम्मान अग्रश्री की उपाधि से श्री विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट को विभूषित किया गया, तथा अग्र उद्योगपति श्री अजय टालीवाल,अग्रकूल भूषण श्री सौरव अग्रवाल,अग्र शिक्षक श्री मनोज कुमार अग्रवाल, अग्र शिक्षिका श्रीमती मधु अग्रवाल एवं विशिष्ट कार्यकर्ता लोकेश अग्रवाल दाल वाले, अग्र चिकित्सा डॉ ध्रुव मित्तल का सम्मान स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहन कर किया गया। पत्रकार सम्मान में हाथरस शहर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु उमाशंकर जैन, अमित शर्मा, पुष्कर जी, बृजेश मिश्रा, राजकुमार वार्ष्णेय, आयोग दीपक, सिंपल जैन,का स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा पहनकर सम्मान किया गया। इसके बाद धन संग्रह समिति से जुड़े हुए सभी अग्र बन्धुओं का प्रतीक चिन्ह देकर एवं पटका पहनकर सम्मान किया गया साथ ही पत्रिका संपादक श्री गोविंद शरण अग्रवाल शिविर संयोजक गौरव अग्रवाल बॉबी एवं सह संयोजक तथा आरसी इंटर कॉलेज, अंगूमाल धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला की प्रबंधन समिति को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।सामाजिक कार्यों में अग्रणी निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल को सम्मानित किया गया। विशिष्ट मेघावी सम्मान में अंशिका गोयल पुत्री श्री नितिन अग्रवाल जी,कु. छवि मित्तल(MBBS) पुत्री श्री मनीष मित्तल एवं मनोज अग्रवाल जी(जी एस टी विभाग) के सुपुत्र गौरांग अग्रवाल ने हाथरस का नाम विदेश में एक यूनिवर्सिटी में एडमिशन एवं स्कालरशिप प्राप्त कर रोशन किया जिसमे भारत से कुल 17 बच्चों को चुना गया है।
आगे के कार्यक्रमों में महिला सभा द्वारा एक संस्कृतिक प्रस्तुती “सबसे बड़ा रुपैया” परिवार के वर्तमान परिदृश्य पर दी गयी जिसकी सभी ने काफी सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री राकेश बंसल हींग वाले विनोद मित्तल रंग वाले राजेश अग्रवाल सर्राफ, अजय अग्रवाल रंग वाले, सुरेश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार अशोक अग्रवाल क्रोकरी वाले, गोविंद शरण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राय वाले,नवीन अग्रवाल एडवोकेट, दीपेश अग्रवाल सर्राफ दिलीप मित्तल, मुकेश गर्ग गोटा वाले, हरगोविंद अग्रवाल, महेंद्र बंसल नमक वाले, राहुल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल पीपा, राजेश तायल, मनोज अग्रवाल (जीएसटी विभाग) रामकुमार अग्रवाल फोल वाले विकास गर्ग रेडीमेड वाले , मनीष पालीवाल C.A, दिनेश सेकसरिया, अमित अग्रवाल रंग वाले,मयूर अग्रवाल(जीएसटी), राकेश अग्रवाल दाल वाले, संजय गर्ग डेल्टा, गौरव पोद्दार, बांके बिहारी गर्ग, अनूप अग्रवाल उदय विनोद अग्रवाल, दिनेश सिंघल हुंडी वाले सुधीर मित्तल मुकेश सिंगल हुंडी वाले धर्मेंद्र अग्रवाल आलोक अग्रवाल दीपक अग्रवाल बिजली वाले, कृष्ण गोपाल खंदोली वाले, योगेश मित्तल, विपुल सिंघानिया, प्रदीप बंसल, राकेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आदि सेकड़ों अग्र बंधु उपस्थित रहे।
दो दिवसीय श्री अग्रसैन मेले मैं हुई सभी प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद अग्रवाल जी एडवोकेट एवं कपिल अग्रवाल जी दाल वाले द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अनिल मित्तल जी द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
