दून की टीम राष्ट्रीय समूहगानके फाइनल में पहुंची
दून की टीम राष्ट्रीय समूहगानके फाइनल में पहुंची
Hathras आज भारत विकास परिषद, संस्कार शाखा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान का भव्य आयोजन शहर के दून पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ, जिसमें दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर गायन की प्रस्तुति की । हिंदी और संस्कृत दोनों समूह में गायन सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ समूह गान प्रभारी श्री राकेश वाष्र्णेय धागे वाले, प्रांत संगठन सचिव मनोज अग्रवाल, रायवाले ,विद्यालय प्रधानाचार्य जी के अग्रवाल,जिला समन्वयक अनिल वार्ष्णेय एवं संस्कार शाखा के अध्यक्ष कमलेश जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय के की संगीत की अध्यापिका श्रीमती की भावना शर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी इस अवसर पर निर्णायक के रूप में श्री राकेश वाष्र्णेय धागे वाले एवं श्री अनिल वार्ष्णेय तेल वाले रहे। प्रांतीय संगठन सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर राष्ट्रवाद और देश के प्रति देश प्रेम की भावनाएं विकसित करती हैं निश्चित ही आज की विजयी टीम हाथरस जिले का प्रांत में प्रतिनिधित्व करेगी और आगे क्षेत्र में भी अपना स्थान प्राप्त करेगी । इस अवसर पर प्रांतीय निर्देशक विजय कृष्ण गर्ग, संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्री कमलेश जैन,सह सचिव विशाल गुप्ता, मदन मोहन जी वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे
