माँ कात्यायनी मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की पूजा-अर्चना 51 किलो की माला पहनाकर अतिथियों का किया स्वागत,

0
IMG-20261016-WA0072

माँ कात्यायनी मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने की पूजा-अर्चना
51 किलो की माला पहनाकर अतिथियों का किया स्वागत, सनातन धर्म के लिए देवेंद्र तोमर के प्रयासों की सराहना
हाथरस। अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित जोगिया के बाँके बिहारी एन्क्लेव में नवनिर्मित सिद्धपीठ माँ कात्यायनी नवदुर्गा मंदिर में विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने माँ कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर में महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद महाराज एवं प्रमुख कथा वाचक गणेश शंकर के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ माँ कात्यायनी देवी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों का 51 किलो की विशाल माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मंदिर के चरण सेवक देवेंद्र तोमर ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को माँ दुर्गा की प्रतिमा भेंट की, जबकि पूर्व जिला मंत्री हरीश सेंगर ने उन्हें गदा भेंट कर स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि मन में दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उन्होंने माँ कात्यायनी देवी के भव्य एवं अलौकिक मंदिर के निर्माण के लिए आरएसएस के जिला गौ सेवा प्रमुख देवेंद्र तोमर की सराहना की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की सेवा और धार्मिक आस्था को समर्पित ऐसे कार्यों की सदैव सराहना की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मंदिरों के जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने योगी सरकार को सनातन धर्म का रक्षक बताते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।संचालन टिंकू राना ने किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, सह विभाग कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,किराना व्यापारी राकेश अग्रवाल ,सोनू ठाकुर ,अमित ठाकुर ,नवीन प्रताप सिंह ,वीरेंद्र माहौर ,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!