राज्यपाल से मिले भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य, पत्रकारों और समाचार पत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

0
IMG-20260825-WA0153

राज्यपाल से मिले भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य, पत्रकारों और समाचार पत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

देहरादून। लोक भवन देहरादून में बुधवार को उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सरदार गुरमीत सिंह से भारतीय प्रेस परिषद के सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान समाचार पत्रों एवं पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य सरदार गुरिंदर सिंह, सुधीर कुमार पांडा और अरुण कुमार त्रिपाठी तथा भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रिंट मीडिया के समक्ष आ रही समस्याओं, पत्रकारों के हितों तथा समाचार पत्रों के समक्ष विभिन्न स्तरों पर उत्पन्न चुनौतियों से महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारिता और प्रिंट मीडिया के हित में आवश्यक कदम उठाए जाने का आग्रह किया।
महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सरदार गुरमीत सिंह ने पत्रकारों एवं समाचार पत्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रिंट मीडिया की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए समाचार पत्रों और पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!