कंप्यूटर ऑपरेटर पर ड्यूटी के दौरान बिना अवकाश लिए डीएलएड की नियमित पढ़ाई और प्रशिक्षण करने का गंभीर आरोप

0
IMG-20260826-WA0047

सादाबाद। सहपऊ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पर ड्यूटी के दौरान बिना अवकाश लिए डीएलएड की नियमित पढ़ाई और प्रशिक्षण करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में सादाबाद कोतवाली में आरोपी कर्मचारी और संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ नामजद शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। राया रोड निवासी शुभम उपाध्याय द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम ऊघई निवासी अनुराग शर्मा जून 2020 से सहपऊ बीईओ कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2021 बैच में केसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, सहपऊ से नियमित छात्र के रूप में डीएलएड किया और हाथरस डायट में एक माह का प्रशिक्षण भी पूरा किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि इस पूरी अवधि में कर्मचारी ने कोई अवकाश नहीं लिया और कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाकर संस्थान व प्रशिक्षण केंद्र में फर्जी उपस्थिति दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी कर्मचारी व कॉलेज प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हो चुका है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!