जी एस टी कार्यालय को लेकर व्यापारियों का संघर्ष रंगलाया
जी एस टी कार्यालय को लेकर व्यापारियों का संघर्ष रंगलाया
———————————-
हाथरस_उत्तर प्रदेश राज्य कर जीएसटी कार्यालय के लिए हाथरस जिला प्रशासन को पूर्व में जनपद के 70 किलोमीटर दूर हाथरस से 14 किलोमीटर दूर केवल गढ़ी स्थित भूमि का आवंटन कर दिया गया था हाथरस के उद्योग व्यापारी संगठनों को मीडिया के द्वारा जब मालूम पड़ा तो सामूहिक प्रयासों से इसका जबरदस्त विरोध हुआ व्यापारी संगठनों का कहना था कि जीएसटी कार्यालय शहर के निकट होना चाहिए जिससे सिकंदराराऊ सासनी सादाबाद हाथरस के सभी व्यापारियोंको सुविधा हो जिससे सभी व्यापारियों को जीएसटी कार्य हेतु आने-जाने में कोई परेशानी ना हो व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विकल्प तलाशना शुरू किया व्यापारी संगठनों द्वारा लखनऊ तक भाग दौड़ करके उस आवंटन को रुकवा कर नवीन स्थल वाटर वर्क्स स्थित नगर पालिका की भूमि का चयन जीएसटी एवं प्रशासनिक अधिकारी और व्यापार मंडल की संयुक्त टीम द्वारा मंजूरी प्रदान की गयी जनपद के व्यापारियों की न्याय पूर्ण मांग प्रशासन द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर के प्रयासों से नगर पालिका बोर्ड की आकस्मिक बैठक बुलाकर व्यापारी हित में तत्काल प्रस्ताव पास करके जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया गया आखिरकार जनपद के कारोबारीयो की मांग 3000 वर्ग मीटर नजूल भूमि का स्थानांतरण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को नजूल भूमिका हस्तांतरण जीएसटी विभाग को कर दिया गया इस संबंध में 24 अगस्त 2026 दिन सोमवार को प्रमुख सचिव श्री पी गुरु प्रसाद की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया अब राज्य जीएसटी कार्यालय का निर्माण शहर से दूर नहीं बल्कि शहर के वाटर वर्क्स स्थित परिसर में ही कराया जाएगा जिसमें बहूमंजिला भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी जिसमें जीएसटी अधिकारियों के कार्यालय,एडवोकेटो के चैम्बर,व्यापारियों उद्योगपतियों के लिए रूम, विश्राम कच्छ, स्टाफ रूम, कैंटीन, सचलदल कीवी के लिए हाल , एवं अधिकारियों के आवास के अलावा मोटर वाहन स्टैंड आदि की सभी आधुनिक सुविधाएं होगी कार्यालय के नवनिर्माण का भूमि पूजन हेतु शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियोंऊ द्वारा सूचना जारी कर दी जाएगी इस अवसर पर व्यापारी नेता फेम जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने फैमके प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह बोलती एवं जीएसटी विभाग उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव श्रीमती कामिनी रतन चौहान उत्तर प्रदेश जीएसटी कपआयुक्त श्री नितिन बंसल विशेष सचिव राज्य कर जीएसटी विभाग श्री राहुल पांडेय हाथरस के जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स एवं संयुक्त आयुक्त राज्य कर जीएसटी श्री आर के सिंह उपायुक्त जीएसटीश्री पीके गुप्ता सहायक आयुक्त श्री मयंक जैन नगर पालिका की लोकप्रिय अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी के साथ वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाहा महामंत्री श्री राजेश सिंह जी गुड्डू भैया का जीएसटी कार्यालय में दिए गए योगदान के लिए हार्दिक अभिनंदन वंदन करते हुए बारंबार बधाई व्यापारी हितों के लिए आप सभी का आभार प्रकट कर व्यापारियों में उद्योगपतियों में हर्ष का वातावरण बना
